

शहर हल्द्वानी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। यहां निरंतर रूप से कई रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। शहर के युवा आज साहित्य जगत, पत्रकारिता जगत, फ़िल्म इंडस्ट्री तक में अपना नाम कर रहे हैं। एक ऐसा ही नाम है मनीष पांडेय ” आशिक़ ” जो शहर हल्द्वानी का नाम देशभर में रोशन कर रहे हैं।
लेखक, फ़िल्म पत्रकार, गीतकार मनीष पांडेय ” आशिक़ ” पिछले चार सालों से निरंतर लेखन, गायन के क्षेत्र में सक्रिय है। वह गीत, कहानी, ग़ज़ल लिखकर नाम कमा रहे हैं। मनीष फ़िल्म समीक्षाएं करते हैं, जिन्हें बॉलीवुड के बड़े सितारे सराहते हैं। मनीष को पंकज त्रिपाठी, मनोज वाजपेई, इरशाद कामिल, यशपाल शर्मा, मनीषा कोइराला, संजय मिश्रा जैसे सितारों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
इधर मनीष ने शहर में ओपन माइक, कवि सम्मेलन में शिरकत कर यहां एक साहित्यिक माहौल प्रदान किया है।
लॉक डाउन में युवाओं की बेरोज़गारी देखते हुए मनीष एक नए विचार के साथ आए हैं। वह युवाओं को लेखन फोर्स करा रहे हैं। इसके ज़रिए युवा वेबसाइट, वेब पोर्टल आदि के लिए लेखन कर पैसे कमा सकते हैं और आत्म निर्भर बन सकते हैं। मनीष के राइटिंग कोर्स की क़ीमत 1000 रुपए है। आप इस कोर्स को करने के बाद लेखन के क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं।
मनीष ” आशिक़ ” एक उदाहरण हैं, आप अपने शहर में रहकर देशभर में नाम भी कर सकते हैं और आत्म निर्भर बन सकते हैं।